भागलपुर के नाथनगर गर्भवती शादी पर अड़ी, लड़का पक्ष थाने पहुंचा

भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता स्थित लड़के के घर मंगलवार की रात पहुंचकर गर्भवती लड़की ने शादी को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया था।

लड़की ने लड़के के मौसी पर जबरन टोटो में बिठाकर गांव से भगाने का भी आरोप लगाया था। वहीं लड़की के शादी करने की जिद पर आखिरकार लड़के पक्ष को बुधवार शाम को महिला थाना पहुंचना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक यदि लड़का शादी करने को राजी होगा तो लड़की केस नहीं करेगी। यदि लड़का इंकार करेगा तो लड़की यौन शोषण का केस करेगी। वहीं बुधवार रात साढ़े नौ बजे खबर लिखे जाने तक महिला थानाप्रभारी के एसएसपी की क्राइम मीटिंग का हवाला देकर अभी कुछ ठोस जानकारी मीडिया को नहीं दी।

उम्मीद जताई जा रही है की दोनों पक्ष के बीच शादी को लेकर समझौता किया जा सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *