भागलपुर के सुलतानगंज में पिता पुत्र को गोली मारी, एक की मौत

भागलपुर : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगनीय फतेहपुर गांव में गुरुवार की देर शाम चापाकल पर नहाने के दौरान हुए झगड़े के बाद पिता और पुत्र को घर में घुस कर गोली मार दी। घटना में आठ वर्षीय आयुष कुमार की इलाज के दौरान मयायगंज अस्पताल में मौत हो गई। वहीं घायल पिता 40 वर्षीय राजीव कुमार मंडल की स्थिति गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

गोली लगने से घायल पिता-पुत्र को सुल्तानगंज थाना की पुलिस इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर आई थी। अस्पताल में मृतक बच्चे की मां रूपम देवी बेहोश है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। इस कारण गोली चली है। दोनों पक्षों के बीच प्रेम प्रसंग के कारण ही पहले से आपसी विवाद चल रहा था। कहा कि घायल का बयान आने पर सत्यता सामने आएगी।

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया फतेहपुर गांव घटी घटना के बारे में परिवार के सोनू मंडल ने बताया दिन में पड़ोस की सोलह वर्षीय किशोरी चापाकल पर नहा रही थी। इसी दौरान किसी ने मिट्टी का बड़ा सा टुकड़ा उसके शरीर पर फेंक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और शाम ढलने के बाद अंजाम भुगतने की धमकी दी। राजीव और उनका बेटा आयुष घर में बैठा था । इसी क्रम कुछ लोग आए और गोली मारकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सुल्तानगंज थाना की पुलिस को दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। जिसके कारण गोली चली है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है और जिसने गोली मारी है। उन दोनों के बीच आपसी विवाद प्रेम-प्रसंग के कारण बतायी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि घायल के बयान पर सही जानकारी मिलेगी।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर क्षतिग्रस्त स्लैब के बाद फेरी सेवा शुरू करने की तैयारी तेज, भागलपुर में उच्चस्तरीय बैठक में बनी रणनीति

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सहयोग शिविर की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निपटारे पर जोर, डीएम ने अधिकारियों को फीडबैक लेने और संतुष्टि सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *