भागलपुर के विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले सांसद अजय मंडल

भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्हें भागलपुरी अंग वस्त्र भेंट किया और उनसे विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए स्वीकृति देने का आग्रह किया।

IMG 20240702 WA0087 jpg IMG 20240702 WA0088 jpg

केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी को उक्त के संदर्भ में अपने पत्र के साथ जिलाधिकारी भागलपुर के द्वारा भेजे गए विक्रमशिला विश्वविद्यालय निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का विस्तृत विवरण भी सौंपा। माननीय सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से अनुरोध किया कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जल्द से जल्द निर्णय लेकर परियोजना का शिलान्यास करे ताकि पर्यटन के साथ-साथ उच्च शिक्षा का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके।

Related Posts