भागलपुर के मायागंज अस्पताल में सालों बाद अधीक्षक नर्सिंग तैनात

भागलपुर : मायागंज अस्पताल में कई सालों से खाली चल रहे अधीक्षक नर्सिंग एवं उपाधीक्षक नर्सिंग पद पर तैनाती करते हुए अस्पताल प्रशासन ने आदेश भी निकाल दिया कि नर्सिंग अधीक्षक के अंडर में मैट्रन व सहायक मैट्रन को काम करना होगा। वहीं इस कार्यालय में तैनात जूनियर नर्सों को हटाकर उन्हें वार्डों में मरीजों की सेवा कराई जाएगी और उनके जगह पर सीनियर नर्स की तैनाती होगी।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मायागंज अस्पताल की अधीक्षक नर्सिंग रीवा कुमारी को बनाया गया है। जबकि उप अधीक्षक नर्सिंग पद रीता कुमारी व नीलम कुमारी को बैठाया गया है। साथ ही मौजूदा मैट्रन व डिप्टी मैट्रन को अब इन पदाधिकारियों के अंडर में काम करना होगा। साथ ही इस कार्यालय में तैनात जूनियर नर्सों को यहां से हटाकर उन्हें अब वार्डों में ड्यूटी कराई जाएगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार की माने तो अब अस्पताल के विभिन्न विभागों में सिस्टर इंचार्ज की कमान संभाल रही जूनियर नर्सों को उनके पद से हटाया जाएगा।

  • Related Posts

    भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading