भागलपुर के मंदिर में नाबालिग लड़की की शादी, केस दर्ज

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गोनू धाम मंदिर में नाबालिग लड़की की शादी करा दी गई। बताया जाता है कि 26 दिसंबर को गोनूधाम मंदिर परिसर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी हो रही थी। इस संबंध में एक ग्रामीण ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर दिया। वहां से इसकी सूचना जगदीशपुर थाना को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी। लेकिन थाना की पुलिस जब वापस लौट गई तो पुनः उस लड़की की शादी कर दी गई। इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को मिली तो उन्होंने इस शादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

  • Related Posts

    नशे के सौदागरों पर ‘मानवाधिकार’ का प्रहार! भागलपुर में पुलिस और जनता ने मिलाया हाथ; एक कॉल पर सलाखों के पीछे होंगे ड्रग पेडलर्स

    Share Add as a preferred…

    Continue reading