पशुपालक सूरज यादव की हत्या मामले में कुख्यात दिलीप रंगरा चौक से गिरफ्तार

भागलपुर:खरीक के नदी थाना की पुलिस ने लत्तीपुर निवासी कुख्यात दिलीप यादव को रंगरा चौक से गिरफ्तार कर लिया। वह लत्तीपुर के ही पशुपालक सूरज यादव की हत्या के मामले में नामजद आरोपी है। वह नौ महीने से फरार चल रहा था।

बुधवार की देर शाम नदी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी ने उसे धर दबोचा। बताया कि सूचना मिली थी कि वह रंगरा चौक पर है। वह वहां बस का इंतजार कर रहा है। इसपर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ चौक पहुंचे। वहां उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एआई और कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी, मुजफ्फरपुर में खुलेगा वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय

    Share Add as a preferred…