भागलपुर के बरहपुरा में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जारी

भागलपुर के बरहपुरा में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का फिर विरोध शुरू हो गया है। छह माह पहले भी इसी कारण से वहां काम रोक दिया गया था। शनिवार को भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद वहां पहुंची टीम वापस हो गई। मीटर लगाने वाले एक-दो मजदूरों से हाथापाई भी हो गई।

तिलकामांझी विद्युत सब डिवीजन के सहायक विद्युत अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि पूरी कोशिश की गयी कि स्मार्ट मीटर बरहपुरा में लग जाये लेकिन, सभी ने इंकार कर दिया।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…