भागलपुर : आग तापने के दौरान महिला जली, हो गई मौत

भागलपुर : आग तापने के दौरान महिला जली, हो गई मौत।बुद्धूचक थाना क्षेत्र के कचहरिया गांव में शुक्रवार की देर रात्रि आग तापने के दौरान एक बुजुर्ग महिला (68) की जलने से मौत हो गई। महिला की पहचान योगेंद्र मंडल की पत्नी माया देवी के रूप में हुई। माया देवी घर में अकेले थी। परिजनों के अनुसार माया देवी दम्मा रोग से पीड़ित थी। दवाई खाने के बाद बेहोशी की हालत हो जाती थी। बेहोशी की हालत में आग में गिरने से बुरी तरह से जल गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर अहले सुबह बुद्धूचक थाना की पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया। पति योगेंद्र मंडल पीरपैंती बोरिंग का कार्य करने गया हुआ था। वृद्ध महिला घर में अकेली थी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…