भागलपुर के अधिकारी परिवार संग पूजा करने पहुंचे बटेश्वर स्थान

भागलपुर जिले के आला अधिकारियों का जत्था अपने परिवारिक भ्रमण पर शनिवार को जलमार्ग से बाबा बटेश्वर स्थन पहुंचा। दिन के लगभग दो बजे क्रूज बटेश्वर गंगा घाट पर पहुंचा। जिसमें आयुक्त दिनेश कुमार, डीआइजी विवेकानंद, जिलाधिकारी डॉ. नवलकिशोर चौधरी, एसएसपी आनंद कुमार अपने परिवार के साथ बटेश्वर पहुंच कर पूजा अर्चना की।

इसके बाद अघिकारियों का जत्था विक्रमशिला खुदाई स्थल पहुंचा। थोड़ी देर वहां रहने के बाद सभी अधिकारी एनटीपीसी के मानसरोवर गेस्ट हाउस में भोजन कर भागलपुर के लिए रवाना हो गये। इस दौरान कहलगांव के एसडीओ अशोक कुमार मंडल और एसडीपीओ शिवानंद सिंह कार्यपालक दंडाधिकारी चंदन कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। एक अधिकारी ने नाम नही छपने की शर्त पर बताया कि भागलपुर में चुनाव कार्य शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कराने के बाद सभी अधिकारी राहत महसूस कर रहे थे। इसलिए एक साथ टूर का प्रोगाम बनाया गया था।

  • Related Posts

    भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए माँ दुर्गा की विभिन्न रूपों की पूजा करें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *