भागलपुर : कब्जा किए मकान को खाली कराने भुख हड़ताल पर बैठे अनशनकारी

भागलपुर से एक बड़ी और अहम् खबर जहां वार्ड पार्षद के दबंगई से अब स्थानीय लोग भी आक्रोशित होने लगे हैं। दरअसल मामला भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत पासी टोला लेन परवत्ती का है , जहां मोती लाल साह के मकान को भागलपुर नगर -निगम वार्ड नंबर तेरह के वार्ड पार्षद रंजीत कुमार मंडल ने किराये पर लिया था।किरायेनामा के समापन के बाद मोती लाल साह ने कई वर्षों तक वार्ड पार्षद रंजीत मंडल से मकान खाली कराने को लेकर विनती आरजू किया। लेकिन वार्ड पार्षद रंजीत मंडल ने मकान को खाली नहीं कर मकान में ताला लगा दिया। जिसकी दबंगई को देख मोती लाल साह प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई ।

प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर अपने परिजनों के साथ भुख हड़ताल पर बैठे हुए थे। जहां भूख हड़ताल का छठा दिन था, लेकिन हालत बिगड़ते देख अनशनकारी परिवार ने दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर अनशन पर बैठ गया। वही सभी अनशनकारी घर के अंदर ही अनशन पर बैठे हुए थे, लेकिन वार्ड पार्षद ने दबंगई से घर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, और सभी अनशनकारी को घर में बंद कर बंधक बना दिया। वहीं पुलिस को सूचना मिलने पर अनशन स्थल पर पहुंचे लेकिन वार्ड पार्षद के दबंगई के सामने पुलिस की एक न चली और पुलिस द्वारा अंदर में अनशनकारी को ताक झांक कर कार्रवाई के बजाय वापस चली गई।

  • Related Posts

    मारवाड़ी कॉलेज में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे छात्र, नेताओं ने युवा भागीदारी पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading