भागलपुर : कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में हंगामा, वीडियो वायरल

भागलपुर : वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और एजेंसी संचालकों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। मामला संभालने के लिए वहां मौजूद अन्य अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के आपरेटरों ने प्रमंडलीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

पिछले कुछ दिनों से एजेंसी के कर्मचारी वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलनरत हैं। इस दौरान उन्होंने काम करना बंद कर दिया था। इसी क्रम में मंगलवार को कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में हंगामा हुआ। प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि सापुंजी पालोंजी के प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश कुमार से वेतन के संबंध में बातचीत के दौरान अभद्र व्यवहार कर निकाल दिया गया है।

Related Posts

भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

Share Add as a preferred…

Continue reading
सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *