भागलपुर:परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने के लिए 12 तक रजिस्ट्रेशन

भागलपुर: परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए जिले के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 6-12 तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए एमसीक्यू कार्यक्रम होगा. इसको लेकर डीपीओ एसएसए ने पत्र जारी किया है. डॉ जमाल मुस्तफा ने बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा परीक्षा पे चर्चा 2024 जनवरी या फरवरी में प्रस्तावित है.

इसमें कक्षा 6-12 तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का चयन होना है. इसके लिए 12 दिसम्बर से 12 जनवरी तक आयोजित एमसीक्यू कार्यक्रम में ऑनलाइन https://innovateindia. mygov.in/ppe-2024/ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाना है. इसे लेकर एससीआरटी के द्वारा 130 बेहतर प्रविष्टियों का चयन करना है. ताकि जिनका चयन हो वो प्रधानमंत्री के समक्ष अपने प्रश्नों को रखने एवं संवाद कर सकें.

Related Posts

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 16 वर्षीय किशोर की मौत

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर जदयू में ‘विवेकानंद’ युग की शुरुआत! नए जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने कहा- अब और मजबूत होगा संगठन

Share Add as a preferred…

Continue reading