भागलपुर:नशे की हालत में पति ने पत्नी के उपर फेंका खौलता हुआ दाल

यह सुनना चिंताजनक है। सामाजिक और कानूनी दृष्टि से, किसी भी तरह का हिंसात्मक व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। ऐसी स्थितियों में, समाज और कानून के माध्यम से सहायता प्राप्त करना महत्वपूर्ण हो सकता है।

भागलपुर:सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अशियाचक में पति ने पत्नी के उपर खौल रहे दाल फेंक दिया। एक पैर में फफोले हो जाने से वो घायल हो गई। घर वालों ने उसका इलाज निजी चिकित्सक से कराया। घायल पूनम देवी के मायके वालों को जानकारी मिलने पर वे आये तो पति ने सभी को डंडे से खदेड़ दिया। मायके वालों ने घायल पुत्री के सास-ससूर को साथ लेकर सुल्तानगंज थाना पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पति गोपाल मंडल को पकड़कर थाने ले आई। घायल महिला का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। घायल महिला पूनम देवी ने थाने से लिखित शिकायत की है। इधर घायल महिला कि मां शोभा देवी ने दामाद पर नशे की हालत में पुत्री के साथ बराबर मारपीट करने की बात कही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढ़े..

निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

Share Add as a preferred…

गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *