भागलपुर:नववर्ष पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

भागलपुर : नए साल के मौके पर शहर में चाक चौबंद सुरक्षा रहेगी। सार्वजनिक जगहों भी मुख्य बाजार के इलाके के साथ ही सैंडिस कंपाउंड भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एसपी सिटी अमित रंजन ने इसको लेकर अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों और सभी शहरी थानेदारों को निर्देश दिया है। उन्होंने शहर के सभी धार्मिक स्थलों के पास भी पर्याप्त संख्या में पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति को कहा है। भीड़ वाली जगहों पर सादे लिबास में महिला और पुरुष जवानों की तैनाती रहेगी। 31 दिसंबर की शाम से अगले दिन यानी एक जनवरी की रात तक पुलिस की प्रतिनियुक्ति विभिन्न जगहों पर रहेगी।

स्पेशल ड्राइव में 17 गिरफ्तार पुलिस के स्पेशल ड्राइव में 17 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनमें शहरी क्षेत्र में आठ, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी के क्षेत्र में पांच और कहलगांव पुलिस अनुमंडल में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर स्टेशन पर बड़ा खुलासा: RPF की कार्रवाई में ₹1 करोड़ के गहने और नकदी बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading