भागलपुर:ट्रेन से कटकर दो की मौत

रेलवे लाइन से दूर रहना महत्वपूर्ण है। रेलवे लाइन के पास जाना अत्यंत खतरनाक हो सकता है, इसलिए कृपया ध्यानपूर्वक और सुरक्षित रूप से चलें, रेलवे स्टेशनों या ब्रिजों पर नहीं। यदि आपको आपके गोली को छोड़ने या पूरी तरह से दूर जाने की आवश्यकता है, तो निर्धारित सुरक्षा क्षेत्रों का उपयोग करें और स्थानीय प्राधिकृतियों की मार्गदर्शन करें।

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के अकबरनगर स्टेशन पर तीन घंटे के अंदर दो अलग-अलग ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे हुई। उस समय हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने ट्रैक पर शव को देखा। दोपहर बाद शव की पहचान थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी दिलीप कुमार यादव के पुत्र सुमन कुमार सुमन (30) के रूप में हुई।

दूसरी घटना वर्द्धमान पैसेंजर से इसी स्टेशन पर हुई। यह घटना सुबह लगभग 8.30 बजे की है। मृतक की पहचान अकबरनगर के 75 वर्षीय ब्रह्मदेव दास के रूप में हुई। ब्रह्मदेव सेना के रिटायर्ड चालक थे। घटना के बाद रेल पटरी पर शव रहने के कारण ट्रेन परिचालन थोड़ी देर बाधित हुआ। मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और वर्द्धमान पैसेंजर एक घंटे तक रुकी रही। शव को हटाने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ। स्टेशन प्रबंधक के के सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हुई है परिजनों ने शव की पहचान की है।

  • ये भी पढ़े..

    निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *