भागलपुर:अंग प्रदेश की लोक संस्कृति मंजूषा कला को लेकर चार दिवसीय महोत्सव का हुआ आगाज

अंग प्रदेश की लोक संस्कृति मंजूषा कला को लेकर चार दिवसीय महोत्सव का हुआ आगाज

भागलपुर अंग प्रदेश की लोक संस्कृति मंजूषा कला को लेकर मंजूषा महोत्सव का चार दिवसीय आयोजन जिला प्रशासन व कला संस्कृति व युवा विभाग की ओर से भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में प्रारंभ हो गया है , आज मंजूषा महोत्सव का उद्घाटन भागलपुर जिला के सांसद अजय मंडल प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एसडीएम धनंजय कुमार डीडीसी कुमार अनुराग के अलावा कई पदाधिकारीयों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया, साथ ही मंजूषा के तीन रंगों का बना गुब्बारे का बंच आसमान में उड़ाया गया ,कार्यक्रम के दौरान लाइव डेमो के लिए पच्चास कलाकारों का चयन किया गया है जो महोत्सव में मंजूषा चित्रकला को उकेरने का काम कर रहे हैं, साथ ही महोत्सव में चालीस स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें उन्निस स्टॉल विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए हैं वहीं इक्कीस स्टॉल बुनकर मंजूषा कला सिल्क के कपड़े के लगे हुए हैं।

मंजूषा कला के कलाकार तीन रंगों पीला गुलाबी और हरे रंग को काफी बारीकी से कागजों कपड़ों और मिट्टी के बने बर्तन पर उकेरते नजर आ रहे हैं वही मंजूषा महोत्सव में किलकारी संस्थान की ओर से एवं क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा अंग प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय मंडल प्रमंडलिय आयुक्त जिला अधिकारी डीडीसी एसडीम के अलावे शहर के कई गणमान्य शिक्षाविद समाजसेवी चिकित्सक व सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।

ये भी पढ़े..

बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Share Add as a preferred…

बीएयू कुलपति का नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और पीआरसी मोकामा का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति और धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *