बोकारो पुलिस ने हथियार के साथ 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर बोकारो से है जहां पुलिस ने हथियार के साथ 4 अपराधियों को दून्दीबाद मंडी पट्टी से अरेस्ट कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से देसी लोडेड रिवॉल्वर, देसी लोडेड कट्टा और 4 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।

मामले में सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ जुटे हुए थे. एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर चार अपराधियों को देसी लोडेड रिवाल्वर, एक देसी लोडेड कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ दून्दीबाद मंडी पट्टी से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार अपराधियों में शिवा कुमार,धर्मेन्द्र यादव, पंकज कुमार एवं आनन्द कुमार शामिल है. इन सभी के खिलाफ चार मामला बीएस सिटी में दर्ज है।

  • ये भी पढ़े..

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    IIIT भागलपुर में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन पर छह दिवसीय FDP का शुभारंभ, विशेषज्ञों ने इंडस्ट्री 4.0 पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…