बेगूसराय में तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

बछवाड़ा (बेगूसराय)। थाना क्षेत्र के नारेपुर पश्चिम व झमटिया गांव में शनिवार की रात अचानक तीन युवकों की तबीयत बिगड़ने के साथ बारी-बारी से हुई मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतकों में झमटिया गांव निवासी 46 वर्षीय रामदास चौधरी, नारेपुर पश्चिम गांव निवासी सच्चिदानंद राय के 48 वर्षीय पुत्र सुनील राय तथा झमटिया घाट पर मनिहारी की दुकान चला रहे पटोरी निवासी अनिल कुमार दास के पुत्र 25 वर्षीय दिलीप कुमार शामिल हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे अचानक तीनों की तबीयत बिगड़ गई। तीनों पेट व कलेजे में दर्द की शिकायत करने के साथ अचानक बेहोश हो गए।

झमटिया गांव निवासी रामदास चौधरी को उपचार के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई, वहीं सुनील राय व दीपक दास की मौत रविवार की सुबह उपचार के लिए पटना ले जाने के दौरान हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    “हसुआ-बाली, चांद-सितारा… आज ले लेते प्राण हमारा”: विधानसभा में छलका विधायक विनय बिहारी का दर्द, गाड़ी पर हमले का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    पटना में छात्र आंदोलन का असर: विधानसभा का मुख्य गेट सील, साधू यादव को भी नहीं मिली एंट्री; बोले- “सरकार छात्रों की बात मान ले”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *