बेगूसराय के राजेन्द्र सेतु पर आज रात बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

राजेन्द्र सेतु का सड़क मार्ग आज यानी बुधवार की रात 10 बजे से गुरुवार सुबह छह बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान केवल इमरजेंसी वाहन ही सेतु से पास कर सकेंगे।

images 2023 12 27T092418.801

राजेन्द्र सेतु के सड़क मार्ग की मरम्मत के दौरान सेतु के स्पेन संख्या-दो के समीप हाथीदह साइड में स्लैब की कंक्रीट ढलाई को लेकर सेतु को पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर रेलवे के द्वारा पटना व बेगूसराय जिला प्रशासन को पहले ही पत्र दिया जा चुका है।

images 2023 12 27T092441.350

राजेन्द्र सेतु के सड़क मार्ग की मरम्मत के दौरान सेतु के स्लैब के कंक्रीट कार्य को लेकर 27 दिसंबर यानी बुधवार की रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक सेतु के सड़क मार्ग पर सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।वाहनों का आवागमन उक्त अवधि में बंद रखने को लेकर रेलवे ने पटना व बेगूसराय जिला प्रशासन को पत्र भी भेजने की बात है। पुल की मरम्मत करा रही एसपी सिंगला एजेंसी के अधिकारी के अनुसार सेतु के हाथीदह साइड में स्पेन संख्या दो के समीप 122 मीटर लंबा पश्चिम साइड से कंक्रीट का कार्य किया जाना है।

Related Posts