बिहार : सड़क दुर्घटना में स्टेशन मास्टर की मौत

बिहार में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के चैनवा स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वे देर रात ड्यूटी पर जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नवादा जिले के रजौली गांव निवासी, चैनवा स्टेशन के स्टेशन मास्टर संजय कुमार (45) रविवार की देर रात को मोटरसाइकिल से छपरा से चैनवा जा रहे थे। इसी दौरान छपरा-सीवान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 531 पर एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव के समीप अनियंत्रित मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। दुर्घटना में घायल दूसरे व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading