बिहार में बढ़ने लगी ठंड

पटना सहित राज्य के 24 शहरों में पछुआ का प्रभाव बनने से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया था। सोमवार को पटना सहित राज्य के कई जिलों में बादलों के छंटने से धुंध में भी कमी आई।

पछुआ की कनकनी से सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट किशनगंज में 4.5 डिग्री दर्ज की गई। पिछले तीन-चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति देखी गई थी। अब इसमें क्रमिक कमी आएगी।

रविवार से ही पछुआ का प्रसार बढ़ा है। शुष्क पछुआ और उत्तर पछुआ का प्रभाव अभी और बढ़ने वाला है। इसका सीधा असर न्यूनतम तापमान पर दिखेगा। अगले दो-तीन दिनों में एक दो जगहों पर पारा इस सीजन के सबसे न्यूनतम स्तर पर आ सकता है।

सुबह शाम ठंड की अनुभूति बढ़ेगी।

यहां न्यूनतम तापमान में आई कमी

किशनगंज में 4.5 डिग्री, कैमूर में 2.2 डिग्री, डेहरी में 3.2 डिग्री, औरंगाबाद 2.4 डिग्री, गया में 1.7 डिग्री, पटना में 1.8 डिग्री, वैशाली में 1.4 डिग्री, पूसा में 1.9 डिग्री, मोतिहारी में 1.3 डिग्री, भोजपुर में 0.8 डिग्री, पूर्णिया में 2.3 डिग्री, भागलपुर में 1.2 डिग्री, बांका में 1.7 डिग्री, जमुई में 2.9 डिग्री, बेगूसराय में 1.9 डिग्री न्यूनतम तापमान नीचे आया।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *