भागलपुर:काली विसर्जन शोभायात्रा में सही समय पर हों शामिल

शोभायात्रा में सही समय पर हों शामिल

भागलपुर। काली महारानी महानगर केंद्रीय महासमिति की टीम सोमवार को विभिन्न पूजा स्थलों का दौराकर सही समय पर विसर्जन शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया। इसमें लोदीपुर काली स्थान में मां की प्रतिमा का विसर्जन रास्ते में पानी से होकर गुजरना पड़ेगा। अध्यक्ष बृजेश शाह ने एसडीओ से बात कर निराकरण की पहल की। पूर्वी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान टीम के संरक्षक कमल जायसवाल, भगवान यादव, प्रो. सुरेश यादव, महामंत्री डॉक्टर आनंद कुमार मिश्रा, प्रवक्ता गिरीश चंद्र भगत, रिंटू सिंह चंद्रवंशी आदि परबत्ती काली स्थान पहुंचे व कोषाध्यक्ष लालू मंडल से संपर्क किया। विश्वास दिलाया गया 14 नवंबर की रात 12 बजे प्रतिमा स्टेशन चौक पहुंचेगी। इसके बाद उर्दू बाजार के मेढ़पति राजकुमार यादव व अध्यक्ष मतवाला यादव से महासमिति ने संपर्क किया। कमल जायसवाल ने बताया कि किसी को नशे की हालत में घुसने नहीं दिया जाएगा। शोभायात्रा को नशे व नशेड़ियों से मुक्त बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *