बिहार में गरीबों को मिलेगा कंबल:समाज कल्याण विभाग ने कंबल खरीद के लिए दिए 3.25 करोड़

बिहार में गरीबों और फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वालों को ठंड से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। समाज कल्याण विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को शीतलहर के पहले ही कंबल की खरीद करने को कहा गया है। विभाग के निदेशक प्रशांत सीएच ने बताया कि शीतलहर के दिनों में कंबल की खरीद से अनावश्यक देरी होती है। इसलिए पहले से ही खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है ताकि, समय रहते वितरण हो सके।

समाज कल्याण विभाग ने जिलों को कंबल खरीद के लिए 3.25 करोड़ रुपये दिए हैं। अतिरिक्त आवंटन की भी तैयारी है। जानकारी के अनुसार राज्य के 38 जिलों में आधे से अधिक जिलों में कंबल की खरीद के लिए जिला स्तर पर निविदा जारी की जा चुकी है। वहां कंबल मंगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। शेष जिलों में निविदा की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है। विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल बजट के अनुसार कंबल की खरीद कर लें।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *