बिहार के चनपटिया में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की शरारत, शिवलिंग समेत चार मूर्तियां तोड़ी

असामाजिक तत्वों ने सोमवार की रात चनपटिया के सिकरहना नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग, भगवान गणेश, कार्तिकेय व नंदी बाबा की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

सोमवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया

इस मामले में पुलिस ने चनपटिया वॉर्ड दो के निवासी ग्रहण मुखिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंदिर सवा सौ वर्ष पुराना है। लक्कड़ बाबा ने नदी किनारे इस मंदिर की स्थापना कराई थी।

बताया जाता है कि चनपटिया के हरेंद्र मुखिया रात करीब 2:30 बजे मंदिर में पूजा करने आए थे। मूर्तियों को खंडित देख वे दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुजारिन कैलाशी दास को दिया।

तेजी से फैली मंदिर तोड़ने की सूचना

इसके बाद मंदिर में मूर्तियों को तोड़ने की सूचना जंगल के आग की तरह फैल गई। वहां लोगों को भी भेड़ लग गई। पुलिस मामले की जांच करने मौके पर पहुंची।

इस बाबत चनपटिया थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया है। मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading