बिहार के इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, अगले 48 घंटे में आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश

बिहार में मानसून (Bihar Monsoon Today) के प्रभाव से गुरुवार को काले बादलों के साथ रिमझिम बारिश (Bihar Monsoon Rain) से कई जिलों में मौसम सामान्य बना गया। तापमान में गिरावट होने के साथ भीषण गर्मी व लू से लोगों को राहत मिली है।

शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य जिलों में (Bihar Monsoon Update) मेघ गर्जन, वज्रपात एवं तेज हवा 30-40 किमी प्रतिघंटा से चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

 

अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा होते रहेगी। शुक्रवार को सहरसा, पूर्णिया, मधुबनी के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। सहरसा के सतार कटैया में सर्वाधिक वर्षा 130.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भोजपुर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

 

शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही और सूर्य के तेवर नर्म पड़ने से लाेगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिली है।

 

इन शहरों में दर्ज हुई वर्षा

सहरसा के सौरबाजार में 71.4 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 68.4 मिमी, सहरसार के सोनबरसा में 68.2 मिमी, मधेपुरा के उदयी किशनगंज में 62.6 मिमी, मधुबनी के घोघरडिहिया में 56.2 मिमी, वर्षा दर्ज की गई।

 

वहीं, समस्तीपुर के हसनपुर में 50.4 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 50.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 48.6 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 45.6 मिमी, मधेपुरा के मुरलीगंज में 45.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहा।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान पटना (Monsoon in Patna), गया, सहित छपरा तक मानसून के प्रसार के आसार प्रबल है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना37.028.2
गया38.127.4
भागलपुर34.428.0
पूर्णिया33.025.5
  • ये भी पढ़े..

    कटिहार के कटाकोष में बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील खाने लगे डीएम आशुतोष द्विवेदी, सादगी और जमीनी कार्यशैली की चर्चा तेज

    Share Add as a preferred…

    बिहार के मॉडल स्कूलों में दिखेगी राजस्थान की झलक, कोटा मॉडल से सीखेंगे छात्र; शिक्षा मंत्री ने जयपुर में किया अध्ययन

    Share Add as a preferred…