बिहार की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी HAM पार्टी

पटना : हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM) पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर तैयारी में जुट गई है। राज्य स्तरीय अभिनंदन समरोह पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतनराम मांझी और उनके बेटे व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के सभी बड़े, छोटे नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव भी होना है, जिसमें एक सीट जीतनराम मांझी के लोकसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई है। वो सीट इमामगंज विधानसभा की है। अभिनंदन समारोह में पार्टी के कई कार्यकर्ता ने हुंकार भरा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 सीटों के ऊपर दावा होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हम पार्टी 2025 के चुनाव में 40 सीटों के ऊपर चुनाव लड़ेगी।

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आज इंडिया गठबंधन बिहार में प्रतिरोध मार्च निकाल रहा है। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि उनका जो काम हैं वह करते रहे। बिहार में लॉ एंड आर्डर दुरुस्त है। पहले वह अपने माता-पिता के शासनकाल का याद करें। उस समय क्या होता था। वहीं उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर दुकान पर नेम प्लेट लगाए जाने पर कहा कि इसमें गलत क्या है। इससे लोगों को सहूलियत होगी। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

हम प्रमुख व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने हम पार्टी राज्य स्तरीय अभिनंदन समरोह में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि 40 सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। 23 फरवरी 2025 को पटना के गांधी मैदान में रैली की तैयारी हो रही है।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…