बिहपुर के ब्रजलेश्वर धाम में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

बिहपुर : मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेला को लेकर रविवार को एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश व झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मंदिर कमेटी के साथ मंदिर परिसर में बैठक की।वहीं ग्रामीण गोपाल चौधरी और कुंदन कुमार आदि ने बताया कि यहां श्रावणी मेला का उद्घाटन 21 को अपराह्न चार बजे मंदिर परिसर में होगा। एसडीओ ने बताया कि मेला में दुकानों के सड़क के दोनों ओर सटाकर लगा दिए जाने से मेला क्षेत्र में शिवभक्तों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। जबकि दमकल की गाड़ी और एंबुलेंस का जाना तो पूरी तरह से दूभर ही हो जाता है।

इसलिए इस बार 21 जुलाई की शाम में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से मॉकड्रिल कराया जाएगा। जिससे देखा जाएगा कि दोनों वाहन को आने जाने में कोई परेशानी तो नहीं होगी। वहीं मंदिर और मेलाक्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय को लेकर पीएचईडी को भी निर्देशित किया गया है। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय और विमल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Posts

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए माँ दुर्गा की विभिन्न रूपों की पूजा करें

Share Add as a preferred…

Continue reading
सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

Share Add as a preferred…

Continue reading