बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शन में फंसे हुए लगभग तीन सौ पन्‍द्रह भारतीय विद्यार्थी और नेपाल के निवासी सुरक्षित स्‍वदेश लौट आये

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शन में फंसे हुए लगभग तीन सौ पन्‍द्रह भारतीय विद्यार्थी और नेपाल के निवासी आज त्रिपुरा के सोनामुरा जिले के श्रीमंतपुर और अगरतला के अखौरा एकीकृत चौकियों के जरिए सुरक्षित स्‍वदेश लौट आये। सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक पटेल पियूष पुरुषोत्‍तम दास ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल अधिक सतर्कता बरत रहा है। बीएसएफ ने त्रिपुरा में आठ सौ 56 किलोमीटर लम्‍बी भारत-बांग्‍लादेश सीमा पर अतिरिक्‍त बल की तैनाती की है।

बॉर्डर गार्ड बांग्‍लादेश के साथ समन्‍वय में सीमा सुरक्षा बल भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षित स्‍वदेश वापसी में सहयोग कर रहा है। आज स्‍वदेश लौटे तीन सौ 15 विद्यार्थियों में एक सौ 52 विद्यार्थी अगरतला की अखौरा एकीकृत चौकियों के जरिए आये। इनमें से 86 भारतीय विद्यार्थी थे और शेष 66 नेपाल के निवासी थे। साथ ही एक सौ 62 विद्यार्थी सोनामुरा जिले की श्रीमंतपुर एकीकृत चौकी के जरिए लौटे जबकि एक विद्यार्थी ऊनाकोटी जिले के कैलाशाहर से होकर लौटा।

  • ये भी पढ़े..

    ओमान में दिल का दौरा पड़ने से प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम में डूबा पूरा इलाका

    Share Add as a preferred…

    Instagram और Facebook अचानक हुए डाउन, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान; Meta की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

    Share Add as a preferred…