बड़े पत्थर कारोबारी समेत 30 लोगों को ED का समन, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

झारखंड के साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन घोटाले में ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी ने इस मामले में नामचीन पत्थर कारोबारी कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया है।

दरअसल, बीते तीन जनवरी को ईडी ने खनन घोटाला मामले में एक्शन लेते हुए 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान पत्थर कारोबारी कन्हैया खुडानिया के घर से 6 लाख कैश के साथ 30 बैंक अकाउंट मिले थे। ये सभी भाड़े के बैंक खाते हैं, जिनमें करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है।

जांच के दौरान सभी खाता धारकों के नाम सामने आने के बाद ईडी ने सभी को समन भेजा है। ये सभी वे लोग हैं जिनके खातों में कोरोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। ईडी ने सभी को 17 जनवरी को पूछताछ के लिए रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में उपस्थित होने के कहा है।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘एकाग्रता की शक्ति’ का योग महोत्सव संपन्न! विवेकानंद केंद्र के 10 दिवसीय सत्र में विद्यार्थियों ने सीखी ध्यान की तकनीक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    रामनवमी पर भगवा रंग में रंगेगी ‘सिल्क सिटी’! भागलपुर में 27 मार्च को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा; मंजूषा पेंटिंग वाली बैलगाड़ियां और महाराष्ट्र के नगाड़े होंगे आकर्षण का केंद्र

    Share Add as a preferred…

    Continue reading