पेरिस ओलंपिक में पीवी सिंधु ने जीत के साथ की शुरुआत

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। सिंधु ने रविवार को महिला सिंगल्स के ग्रुप एम में अपने मुकाबले में मालदीव की फथीमथ नब्बाह अब्दुल रज्जाक को आसानी से हरा दिया है।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने पहला गेम 21-9 से अपने नाम किया, जबकि दूसरा गेम 21-6 से जीता। करीब 29 मिनट में इस मुकाबले को सिंधू ने खत्म कर दिया। अब सिंधु अपने दूसरे ग्रुप मैच में 31 जुलाई को एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा से भिड़ेंगी। 29 वर्षीय सिंधु का यह तीसरा ओलंपिक है। उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर और 2020 के टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

  • Related Posts

    Paris Paralympic 2024: रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद भारत का सफर समाप्त, 7 स्वर्ण समेत जीते 29 पदक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    किस्मत हो तो ऐसी, सिल्वर से गोल्ड में बदला नवदीप सिंह का मेडल, बड़ी वजह आई सामने

    Share Add as a preferred…

    Continue reading