पूरे बिहार में कब तक दस्तक देगा मानसून?

अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) छा जाएगा। इसके लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में बिहार के रक्सौल की सीमा से मानसून गुजर रहा है।उसके आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। रविवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान वैशाली एवं बक्सर में 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान किशनगंज में 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को वैशाली में भीषण उष्ण लहर रिकॉर्ड किया गया।

वहां पर राज्य में सर्वाधिक तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, डिहरी, भोजपुर, औरंगाबाद, गोपालगंज एवं अरवल में उष्ण लहर दिनभर चलती है। डिहरी में 40.8, भोजपुर में 41.4, औरंगाबाद में 41.1, अरवल में 41.3 एवं गोपालगंज में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

अभी जारी रहेगा लू का कहर

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को राज्य के दक्षिणी भाग में एक या दो स्थानों पर गर्म वातावरण बना रहेगा। वहीं, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर एवं अरवल में एक या दो स्थानों पर लू का कहर जारी रहेगा।

Related Posts

भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

Share Add as a preferred…

Continue reading
विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

Share Add as a preferred…

Continue reading