पुलिस की वर्दी के साथ दो फर्जी कांस्टेबल अरेस्ट, धौंस दिखाकर लोगों से करते थे वसूली

नालंदा की बिहार थाना पुलिस ने गढ़पर और शेखपुरा के बरबीघा से दो फर्जी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने पुलिस की वर्दी के साथ साथ कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के मउर गांव निवासी पप्पू कुमार और जमुई जिला खड़कपुर गांव निवासी सूर्यनारायण यादव का बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों के पास से पुलिस की वर्दी के अलावे कई दस्तावेज को भी जब्त किया है।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गढ़पर स्थित किराया के मकान में रहता था और लोगो को वर्दी की धौंस दिखाकर अवैध वसूली करता था। पप्पू कुमार को बरबीघा से गिरफ्तार किया गया है और मनीष कुमार को गढ़पर से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…