पीएम मोदी का ‘मुजरा’ टिप्पणी करना बिहार और बिहारी मतदाताओं का अपमान, मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपील, यह बर्दाश्त नहीं करेगा बिहार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को विपक्षी नेताओं के खिलाफ ‘मुजरा’ वाली टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मोदी ने यह टिप्पणी कर ”बिहार का अपमान” किया है। सासाराम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता और महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुमार के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, “पीएम ने बिहार में एक चुनावी रैली में विपक्षी नेताओं के लिए मुजरा शब्द का इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इस शब्द का इस्तेमाल कर बिहार का अपमान किया. मोदी ने बिहार की धरती से ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया. यानी मोदी कह रहे हैं कि यहाँ मुजरा होता है, यह बिहार और उसके मतदाताओं का अपमान है।” मोदी की ऐसी अमर्यादित टिप्पणी को बिहार बर्दाश्त नहीं करेगा. बिहार की पावन भूमि पर ऐसी टिप्पणियों को कर उन्होंने यहाँ के लोगों का अपमान किया है.

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी खुद को ‘तीसमारखां’ मानते हैं. वह गलत धारणा में हैं। जनता ही असली तीसमारखां है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम एक तानाशाह हैं. अगर तीसरी बार पीएम बने तो लोगों को कुछ भी कहने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा, “यह चुनाव मूलतः जनता बनाम मोदी है…राहुल बनाम मोदी नहीं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री होने के नाते वे उनका सम्मान करते हैं, लेकिन मोदी कांग्रेस नेताओं का सम्मान नहीं करते हैं। खड़गे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी गरीबों को नहीं बल्कि अमीर लोगों को गले लगाते हैं. गौरतलब है कि एक जून को सासाराम, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी. इसी के सिलसिले मल्लिकार्जुन खड़गे प्रचार करने आये थे.

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *