पिता ने डांटा तो नाराज होकर दो नाबालिग भाई पहुंचे भागलपुर

भागलपुर। पिता की डांट से नाराज दो नाबालिग चचेरे भाई पटना से भागकर भागलपुर पहुंच गए। यहां आने पर स्टेशन के आस-पास उन्होंने चार दिन गुजार दिया। सोमवार को स्टेशन चौक के दुकानदार ने उन नाबालिगों की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस दोनों को थाना लेकर पहुंची। उन दोनों ने बताया कि घर पर डांट पड़ने से नाराज होकर उन्होंने घर छोड़ा। बताया कि पिता उन्हें पीटते थे। बचाने आने पर मां को भी वे पीटते थे।

नाबालिग भाईयों ने घर जाने से इंकार कर दिया। कोतवाली पुलिस दानापुर पुलिस से संपर्क कर रही है ताकि दोनों को परिजनों को सौंपा जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 1.54 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *