पिछले 24 घंटे में राज्य के 12 जिलों में वज्रपात से 21 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पिछले 24 घंटे में राज्य के 12 जिलों में वज्रपात से 21 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश।

पटना : पिछले 24 घंटे में वज्रपात से मधुबनी में 06, औरंगाबाद में 04, पटना में 02, रोहतास में 01, भोजपुर में 01, जहानाबाद में 01, सारण में 01, कैमूर में 01, गोपालगंज में 01, लखीसराय में 01, मधेपुरा में 01 और सुपौल में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर कांड पर भागलपुर में उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    Share Add as a preferred…