परिपक्व और जनाधार वाले नेता के तौर पर उभरे राहुल गांधी

नई दिल्ली। लगातार दो लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही है। पार्टी करीब सौ सीट का आंकड़ा हासिल कर रही है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोगों से सीधा संवाद और चुनाव प्रचार के दौरान उठाए गए मुद्दों ने अहम भूमिका निभाई।

राहुल इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के अंदर भी एक परिपक्व नेता के तौर पर उभरे हैं। वह वायनाड और उप्र की रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों सीट पर उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है।

भारत जोड़ो यात्रा वाले राज्यों में प्रदर्शन बेहतर

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने 12 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया था। इनमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मप्र, गुजरात, राजस्थान, उप्र, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब शामिल थे। कई राज्यों में गठबंधन को फायदा मिला। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने जिस तरह संविधान और जातीय जनगणना के मुद्दे को उठाया है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक आंदोलन पर बढ़ा तनाव: CJP ने लगाए गंभीर आरोप, संसद मार्च की अनुमति से दिल्ली पुलिस का इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *