पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

पटना:विवाहिता विनीता की मौत की जांच में जुटी बाइपास पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि विनीता की मां ने बेटी की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था। छानबीन के क्रम में आरोपित पति सूरज यादव को पैजावा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया। सोमवार को विनीता की मौत के बाद मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली उसकी मां जयमंती देवी ने विनीता के पति सूरज यादव, सास सुनीता देवी, ससुर शिवगुरु यादव और ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विनिता की गलादबाकर हत्या कर दी।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा के अंतिम दिन हंगामा, छात्र प्रदर्शन पर विपक्ष का विरोध, 5 मिनट में सदन स्थगित

    Share Add as a preferred…