पटना समेत 26 जिलों में बारिश व वज्रपात का अलर्ट

रविवार को बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना समेत कई शहरों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने पटना सहित प्रदेश के 26 जिलों में सोमवार को गरज के साथ हल्की बारिश व वज्रपात की आशंका जताई है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि आसमान साफ होते ही न्यूनतम पारा एक बार फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। रविवार को पटना का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 19 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और 11 शहरों का अधिकतम पारा गिरा।

इन जिलों मेहल्की बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया व नवादा में गरज के साथ हल्की बारिश व वज्रपात और का अलर्ट जारी किया है

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…