पटना में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, एक की मौत, करीब एक दर्जन हुए घायल

राजधानी पटना में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क हादसे में यात्रियों से भरे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है. यह हादसा पटना के पास विक्रम में हुआ है. गोरखरी पेट्रोल पम्प के पास एक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई है. इसमें मरने वाले शख्स की पहचान गाड़ी के ड्राइवर के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार रही कि बस के परखच्चे उड़ गये. इसमें बस के ड्राइवर की मौत हो गई. इस दौरान बस चालक बुरी तरह से स्टेरिंग में फंस गया. उसके शव को बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका. वहीं बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये. उन्हें अस्पतालों में दाखिल कराया गया है.

पुलिस के अनुसार चालक के शव को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई. वहीं घायलों में कुछ की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है.

  • ये भी पढ़े..

    “हसुआ-बाली, चांद-सितारा… आज ले लेते प्राण हमारा”: विधानसभा में छलका विधायक विनय बिहारी का दर्द, गाड़ी पर हमले का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    पटना में छात्र आंदोलन का असर: विधानसभा का मुख्य गेट सील, साधू यादव को भी नहीं मिली एंट्री; बोले- “सरकार छात्रों की बात मान ले”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *