पटना पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पांच तस्करों को मौके से किया गिरफ्तार, 10 लाख रूपये शराब किया बरामद

बिहार में शराबबन्दी के बावजूद राज्य में धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। कहीं चोरी चुपके शराब बेचीं जा रही है तो कहीं इसे बनाने के लिए अवैध फैक्ट्री भी चल रही है। ऐसा ही मामला आया है पटनासिटी में जहां एक अबैध शराब फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है।

मामला मालसलामी थाना क्षेत्र के मास्टर कॉलोनी का है जहां एक मकान में चलाए जा रहे अवैध शराब फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है। यहां से पुलिस ने नकली शराब, खाली बोतल औऱ इससे सम्बंधित सामग्रियां पुलिस ने बरामद की है।

फिलहाल मौके से पुलिस ने मामले में पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीँ करीब दस लाख रुपए कीमत तक के शराब औऱ अन्य सामग्रियां बरामद की गई है। उधर पुलिस की छापेमारी के बाद इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फिल्म देखकर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, हिरासत में थर्ड डिग्री का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading