पटना के एजी कॉलोनी में ASI के बेटे की हत्या से हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना में शास्त्री नगर थानांतर्गत एजी कालोनी में एएसआइ श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन राज (18) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को दोस्त आकाश के फ्लैट में मिला। वहां से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। फ्लैट में रहने वाले सभी लोग फरार हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि शुक्रवार की रात फ्लैट में जमकर जश्न मनाया गया था। इसी दौरान आपस में झड़प हुई, जिसके बाद आर्यन की हत्या कर दी गई।

थानेदार अमर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच से अनुमान लगाया जा रहा है कि फ्लैट में तीन-चार लोग और महिला थी। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

पटेल नगर में रहता है एएसआइ का परिवार

पुलिस मुख्यालय में तैनात एएसआइ श्याम रंजन सिंह मूलरूप से भोजपुर के निवासी हैं। वे परिवार के साथ पटेल नगर इलाके में किराये पर फ्लैट लेकर रहते हैं।उनके बेटे आर्यन ने इसी वर्ष डीएवी से बारहवीं की परीक्षा पास की थी। वहीं, जिसके फ्लैट से आर्यन का शव मिला, वह ठेकेदार सुदेश यादव ने किराये पर ले रखा है। सुदेश स्वयं पत्नी और दो बेटे विकास व आकाश के साथ यहां रहते हैं। यह मकान लालमोहन सिंह का है।आर्यन बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर शुक्रवार की शाम घर से निकला था। देर रात तक नहीं पहुंचा तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की।

 

फ्लैट में अकेले रह रहा था आकाश

पड़ताल में मालूम हुआ कि सुदेश यादव मूलरूप से गोपालगंज जिले के फुलवरिया के रहने वाले हैं। वे पत्नी और बड़े बेटे के साथ चुनाव में मतदान करने गांव गए थे। यहां आकाश अकेले रह रहा था।

शुक्रवार की देर रात तक आर्यन के घर नहीं लौटने पर उसके पिता ने शास्त्री नगर थाने को काल कर जानकारी दी।इसके बाद पुलिस आकाश के फ्लैट पर पहुंची, जहां मुख्य द्वार पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस को अंदेशा हुआ कि आकाश और आर्यन कहीं चले गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई।

सुबह एफएसएल के साथ पहुंची पुलिस

आर्यन के माता-पिता को अनहोनी की आशंका सता रही थी। उनके बार-बार आग्रह करने पर पुलिस शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे एफएसएल की टीम के साथ पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़ा।अंदर एक चौकी के नीचे से आर्यन का शव बरामद किया गया। वहां खून के धब्बे भी मिले, जिसे टीम ने साक्ष्य के रूप में एकत्र किया।इसके अलावा, शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान भी एफएसएल भेजा गया है। जूठे बर्तन और गिलास से भी फिंगर प्रिंट उठाए गए हैं।

हड्डी तोड़े जाने की आशंका

सूत्र बताते हैं कि आर्यन के हाथ की हड्डी भी टूटी थी। इससे संदेह है कि हत्या से पूर्व फ्लैट में रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हुई। मारपीट में आर्यन की हड्डी टूट गई।इसी दौरान आवेश में आकर युवकों ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि, विवाद का मूल कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आकाश की गिरफ्तारी के बाद सच सामने आएगा।

  • ये भी पढ़े..

    मोमोज का झांसा देकर नाबालिग समेत कई युवतियों से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

    Share Add as a preferred…

    पूर्वी चंपारण में अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने पेट्रोल डालकर दी आत्मदाह की धमकी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *