पंचायत उप चुनाव: इस्माईलपुर छोड़कर सभी 15 प्रखंडों में प्रपत्र-5 का प्रकाशन आज

पंचायत उपचुनाव आमतौर पर स्थानीय स्तर पर होने वाले चुनाव होते हैं, जिनका उद्देश्य स्थानीय स्तर की प्रशासनिक निकायों में सदस्यों का चयन करना होता है। इन चुनावों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समस्याओं का समाधान और समृद्धि को सुनिश्चित करना होता है।पंचायत उप चुनाव के लिए शुक्रवार को इस्माईलपुर छोड़कर सभी 15 प्रखंडों में प्रपत्र-5 का प्रकाशन किया जाएगा। इस प्रपत्र का प्रकाशन आरक्षण श्रेणी की घोषणा के लिए की जाती है।

किस वार्ड में किस कैटेगरी का आरक्षण है। इसकी घोषणा इसी प्रपत्र में होगी। उल्लेखनीय है कि जिले में विभिन्न पदों के 50 रिक्त पदों को भरने के लिए 28 दिसंबर को चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 9 से 15 दिसंबर तक चलेगी। 16 से 18 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन 20 दिसंबर को होगा। मतगणना 30 दिसंबर की सुबह 7 बजे से होगी।

ये भी पढ़े..

निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

Share Add as a preferred…

गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *