नौसेना के कमांडो ने सोमालिया तट के पास व्यापारिक जहाज के अपहरण के प्रयास को विफल कर 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्यों को बचाया

भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास अपहृत मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफोक के चालक दल के 21 सदस्‍यों को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करा लिया है। इनमें 15 भारतीय शामिल हैं।

नौसेना ने बृहस्पतिवार को, इस मालवाहक जहाज से अपहरण किये जाने का संकेत मिलने पर बचाव के लिए अपने युद्धपोत आईएनएस चेन्‍नई को रवाना किया था। नौसेना के कमाडो ने ऑपरेशन के बाद इस बात की पुष्टि की है कि अपहृत जहाज में अब कोई अपहरणकर्ता नहीं है।

घटना के समय आईएनएस चेन्‍नई समुद्री लुटेरों से बचाव के लिए गश्ती अभियान पर था। एमवी लीला के अपहरण की जानकारी ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संगठन ने दी थी। यह संगठन महत्वपूर्ण जलमार्गों पर पोतों की आवाजाही पर नजर रखता है।

  • Related Posts

    भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार: भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को विशेष तैयारी के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading