नीट मामले को लेकर संजय झा ने तेजस्वी पर ली चुटकी, कहा- जब इस तरह की घटना होती है, एक ही परिवार का नाम सामने आता है

आज पूर्व मंत्री हिमराज सिंह जदयू में शामिल हुए। इस दैरान पत्रकारों द्वारा नीट से जुड़े सवाल पर राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि नीट के मामले में जांच चल रही है। जब जांच पूरी हो जाएगी, तब इसके बारे में कुछ बोलेंगे।

आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट के फैसले पर संजय झा ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। साथ ही तेजस्वी यादव के पीएस को लेकर भी संजय झा ने चुटकी ली और कहा उनके निजी सहायक का नाम आ रहा है। जांच तो चल ही रहा है। सब तार उन्हीं के यहां से क्यों आ रहा है जांच चल रही है। सब हो जाने दीजिए। Neet पेपर लीक मामले मे EOU जांच कर रही है। अभी ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं। लेकिन किसके पर्सनल स्टॉफ का नाम सामने आया सबको पता है। जब जब इस तरह की घटना होती है तो एक ही परिवार का नाम सामने आता है। लैंड फॉर जॉब उन्हीं मामलो मे एक है।

वहीं राजद की समीक्षा बैठक पर संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम के आधार पर जो आंकड़े आए हैं उससे साफ है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को शानदार सफलता मिलेगी। एनडीए को 2010 के परिणाम से भी बेहतर परिणाम आएगा।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…