निमंत्रण मिला तो जरूर जाएंगे अयोध्या :जदयू

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि अयोध्या मंदिर में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अगर निमंत्रण मिलेगा तो हम जरूर जाएंगे।

बुधवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि अयोध्या के श्रीराम हैं बल्कि कण-कण में राम हैं। उन्होंने कहा कि कण-कण में राम होने का अहसास इस देश के हर नागरिक को है।

उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर के प्रति सबकी श्रद्धा है। लेकिन, राम भक्तों को जिन चुनौतियों का सामना इस कलयुग में करना पड़ा रहा है, उस पीड़ा का हरण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर लें। वहीं श्री कुमार ने यह भी कहा कि हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी पहले भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि 22 जनवरी को अयोध्या के समारोह में अगर निमंत्रण मिलता है तो हमलोग जरूर जाएंगे।

  • Related Posts

    बेवजह चेन खींचना पड़ेगा महंगा: पूर्व रेलवे ने दी सख्त चेतावनी, हजारों यात्रियों की यात्रा होती है प्रभावित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पश्चिम बंगाल में रेलवे विकास की नई रफ्तार: बजट तीन गुना बढ़ा, आधुनिक स्टेशनों और तेज ट्रेन सेवाओं से बदल रही यात्रा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading