नहीं रहे काली पूजा महासमिति के प्रधान संरक्षक कामेश्वर यादव

भागलपुर:काली पूजा महासमिति भागलपुर के प्रधान संरक्षक परबत्ती निवासी कामेश्वर यादव का बुधवार शाम निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन करने को लोगों का हुजूम उमड़ गया। करीब 80 साल की उम्र में उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

वे अपने पीछे दो बेटे, मनोज और सूरज व एक पोता तथा दो बेटियों ममता और पूजा समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिजनों ने बताया कि वे पिछले करीब 40 सालों से धार्मिक और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे। 90 के दशक में तीन बार उन्होंने विधायक का निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। एक बार उन्हें सोनपुर मेला में प्रशस्ति पत्र भी मिला था। लेकिन दंगा मामले में नामजद होने के कारण उन्हें प्रशस्ति पत्र लौटाना पड़ा था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह बरारी स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा।

Related Posts

भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

Share Add as a preferred…

Continue reading
सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

Share Add as a preferred…

Continue reading