नशे में महिला सिपाही से की बदसलूकी, गिरफ्तार

दीघा थाना क्षेत्र में रामजीचक इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा महिला सिपाही के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी विधि- व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

रामजीचक इलाके में गुरुवार की शाम पुलिस की टीम तैनात थी। महिला पुलिसकर्मी ने जब शराब के नशे में युवक को रोका तो वह उलझ गया और बदसलूकी करने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को दबोचा लिया और उसे दीघा थाना ले आए। आरोपित कुंदन कुमार दीघा का है। उसके खिलाफ बदसलूकी और शराब पीकर हंगामा करने का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    समस्तीपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोश में सड़क जाम और आगजन

    समस्तीपुर, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading
    मधुबनी में सनसनी: फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

    मधुबनी, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading