नशे की लत:ब्राउन शुगर के लिए चोरी करने लगा युवक

भागलपुर बबरगंज पुलिस की गिरफ्त में आया गौरव गोस्वामी उर्फ बाबा ने पुलिस को बताया कि गांजा और ब्राउन शुगर की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटना करता था। वह पहले बंद घरों की रेकी करता था, उसके बाद ताला तोड़ कर सामान गायब कर देता। बबरगंज पुलिस ने 19 दिसबंर को बबरगंज कटघर निवासी विनायक प्रताप के घर में चोरी के मामले में गौरव गोस्वामी समेत तीन को पकड़ा था।

गौरव ने बताया कि बचपन में उसे गांजा पीने की लत लग गई थी। गांजा पीने के दौरान ही कुंदन, सोनू और सूरज से दोस्ती हुई थी। हमलोगों के पास पैसा खत्म हो गया था। 27 नवंबर को सबने मिल कर कटघर में बंद घर की रेकी की और 28 को घर का ताला तोड़ कर कैश समेत आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ली। आभूषण कुछ दिन बाद जगदीशपुर में बेच दिया था।

  • ये भी पढ़े..

    निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

    Share Add as a preferred…