नवगछिया : एटीएम बदलकर निकाल लेता था पैसे,धराया

नवगछिया बाजार स्थित वैशाली चौक के पास यूको बैंक के एटीएम से रुपया निकालने के क्रम में बैंक में मौजूद एक लड़के द्वारा महिला का एटीएम बदलकर रुपया निकालने की घटना घटी। युवक द्वारा एटीएम बदलकर रुपया निकासी की शिकायत पुलिस को महिला ने दी थी। सूचना पर गश्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस युवक को पीएनबी एटीएम के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की और महिला का एटीएम एवं उसकी निकासी के 8000 नगद बरामद हुआ।

नवगछिया नगर थाना में मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। नवगछिया एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव का राजन सिंह है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…