नगर विकास अंचल के लिए अधीक्षण अभियंता की पोस्टिंग

एसई की पोस्टिंग, पांच करोड़ के नाले को मिलेगी मंजूरी

भागलपुर नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर विकास अंचल के लिए अधीक्षण अभियंता की पोस्टिंग कर दी है। सतीश कुमार यहां के नए अधीक्षण अभियंता होंगे। उनकी नव पदस्थापना नगर विकास अंचल पूर्णिया में की गई है, लेकिन भागलपुर नगर विकास अंचल का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। इनकी पोस्टिंग होने के बाद अब सबसे पहले दक्षिणी क्षेत्र और शहर के पश्चिमी हिस्से में आउटफॉल ड्रेन और सड़क की दो बड़ी योजनाओं की फाइल आगे बढ़ेगी। ये दोनों योजनाएं लगभग पांच करोड़ की हैं, जिसका लंबे समय से इंतजार था। वहीं नगर विकास विभाग के चारों उपभाग में चीफ इंजीनियर की भी पोस्टिंग हुई है।

  • Related Posts

    भागलपुर में दर्दनाक हादसा: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 16 वर्षीय किशोर की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर जदयू में ‘विवेकानंद’ युग की शुरुआत! नए जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने कहा- अब और मजबूत होगा संगठन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *